Bikaner Live

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष पर सभी ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर*

बीकानेर, 10 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के सन्दर्भ में बुधवार 12 नवंबर को जिले के सभी 9 ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे। महिलाओं, आदिवासी समुदाय और आमजन के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, एनसीडी व टीबी स्क्रीनिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज … Read more

शहर में बढ़ती हुई हुए और नशेड़ीयो की तादाद

बीकानेर से खबर — नया शहर थाना क्षेत्र में जुएं व असामाजिक गतिविधियों की शिकायत, FIR दर्ज कराने के लिए परिवाद प्रस्तुत बीकानेर। दीपावली के बाद से नया शहर थाना क्षेत्र के बाबा रामदेव पार्क,झोपड़ी वाले रामदेव मंदिर और गवरा दादी श्मशान भूमि क्षेत्र में रात के समय असामाजिक तत्वों द्वारा जुआ खेलने, हुड़दंग मचाने … Read more

*शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 के अन्तर्गत प्राप्त विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की मिली अनुमति*

*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम एंपावर्ड कमेटी की बैठक* *सालमनाथ योजना में रिक्त 13 प्लॉट को नीलाम करने की मिली स्वीकृति* बीकानेर, 10 नवंबर। नगर निगम एम्पावर्ड कमेटी की बैठक सोमवार को प्रशासक एवं जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में हुई। निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष ने … Read more

*एसआईआर: नोखा के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश*

बीकानेर, 10 नवम्बर। नोखा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी श्री गोपाल जांगिड़ ने सोमवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अद्यतन करना और त्रुटिरहित बनाना है। अधिकारी इसकी गंभीरता समझें और मतदाता गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण … Read more

*वंदे मातरम@150: प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय में हुआ आयोजन*

बीकानेर, 10 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियन्त्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए। वंदे मातरम@150 तहत राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। स्वदेशी संकल्प की शपथ एवं और जागृति रैली निकाली गई। इस … Read more

*आत्मा योजना: पचास प्रगतिशील किसानों का दल अन्तरा राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए रवाना*

*संरक्षित खेती, पाॅली हाउस, अनार उत्पादन व जैविक खेती तकनीक की लेंगे जानकारी* बीकानेर, 10 नवम्बर। कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के तहत 50 युवा प्रगतिशील कृषकों के दल को 5 दिवसीय प्रशिक्षण व भ्रमण के लिए कृषि भवन से हरी झंडी दिखाकर संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ममता, कृषि अधिकारी रामनिवास … Read more

*उत्कृष्ट शिक्षण कार्य करवाने वाले शिक्षकों का किया सम्मान*

बीकानेर, 10 नवम्बर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर एवं सम्पर्क फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एफएलएन गणित एवं अंग्रेजी विषय में उत्कृष्ट एवं प्रभावी शिक्षण कार्य करवाने वाले बीकानेर और कोलायत ब्लॉक के शिक्षकों का सम्मान समारोह सोमवार को जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय, (समग्र शिक्षा) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक निदेशक … Read more

*लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के चारों सहायक अभियंता कार्यालयों बिजली समस्याओं के समाधान के लिए हुए शिविर, ग्रामीणों को मौके पर मिली राहत*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल* *अनेक स्थानों पर बदले विद्युत पोल, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए* *शेष प्रकरणों का होगा समयबद्ध निस्तारण, शिविरों में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी* बीकानेर, 10 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल पर सोमवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के चारों सहायक … Read more

*एमजीएसयू में गूंजेगी ‘झणकार 2025’ — नृत्य, गायन और फैशन वॉक का संगम*

बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय इकाई की ओर से 18 नवम्बर को ‘झणकार 2025 — लोक रा रंग, झणकार रे संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे संत मीरा बाई ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें समूह गायन, नृत्य, फैशन वॉक और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। … Read more

योगाभ्यास से वृद्धजनों में बढ़ा आत्मबल
बीकानेर में रोटरी क्लब रॉयल्स का योग शिविर, 100 से अधिक वृद्धजन लाभान्वित

बीकानेर अपना घर वृद्धाश्रम में दो दिवसीय योग शिविर ने वरिष्ठजनों को स्वास्थ्यवर्धक योग तकनीकें सिखाकर उनके जीवन में नई ऊर्जा भरी। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की इस पहल से 100 से अधिक वृद्धजन लाभान्वित हुए और उनकी दिनचर्या में योग के कारण ठहराव और दृढ़ता आई। योग गुरु सुरेश व्यास के मार्गदर्शन में हुए … Read more

error: Content is protected !!