बीकानेर, 10 नवम्बर। नोखा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी श्री गोपाल जांगिड़ ने सोमवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की प्रगति का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अद्यतन करना और त्रुटिरहित बनाना है। अधिकारी इसकी गंभीरता समझें और मतदाता गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। इस दौरान पाया गया कि सघन निरीक्षण के लिए गठित कुछ दल अपने निर्धारित क्षेत्र में उपस्थित नहीं थे। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संबंधित दलों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की उदासीनता या कार्य में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोमवार तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल गणना प्रपत्रों में से 40.13 प्रतिशत प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी श्री गोपाल जांगिड़ ने बताया कि प्रपत्र वितरण कार्य को और तेज गति से करने के निर्देश दिए गए, जिससे सभी पात्र मतदाताओं तक यह समय पर पहुँच सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरण के साथ मतदाताओं को ऑनलाइन विकल्प के बारे में भी जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
श्री जांगिड़ ने बताया कि अब मतदाता स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। यह सुविधा उन मतदाताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो डिजिटल माध्यम से कार्य करना पसंद करते हैं या घर से बाहर जाने में असमर्थ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्रपत्र केवल संबंधित मतदाता ही भर सकता है, क्योंकि इसे ई-हस्ताक्षर के माध्यम से प्रमाणित किया जाता है।
ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक करने के लिए आवश्यक है कि मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड पर दर्ज नाम एक समान हो। साथ ही मतदाता का मोबाइल नंबर उसके पहचान पत्र से लिंक होना चाहिए ताकि ई-हस्ताक्षर प्रमाणीकरण सुगमता से पूरा हो सके।
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से गणना प्रपत्र भरने से न केवल पारदर्शिता बढ़ती है बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत होती है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रपत्र भरना सुनिश्चित करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, समस्या या तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है, तो संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन कार्यालय से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
Related Post
नोखा में 108 अखण्ड श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन बुधवार को
September 21, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर जिले के सात निकायों की तस्वीर साफ: भाजपा को चार, कांग्रेस को दो और माकपा को एक प्रमुख पद
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान में भाजपा का दबदबा, मगर बीकानेर में कांग्रेस की रिकॉर्ड जीत
September 21, 2026
No Comments
Read More »

राजस्थान हाई कोर्ट के दरवाजे खुले रात को 10:00 बजे नवरत्न डांगा मदन मेघवाल और मकसूद अहमद को मिलीरहत
September 21, 2026
No Comments
Read More »


एस एम एस दिव्यांग सेवा संस्था को भामाशाह जैन का आर्थिक सहयोग
September 20, 2026
No Comments
Read More »



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »


