Bikaner Live

*एमजीएसयू में गूंजेगी ‘झणकार 2025’ — नृत्य, गायन और फैशन वॉक का संगम*

बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय इकाई की ओर से 18 नवम्बर को ‘झणकार 2025 — लोक रा रंग, झणकार रे संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे संत मीरा बाई ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें समूह गायन, नृत्य, फैशन वॉक और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इकाई अध्यक्ष हरीश सहारण ने बताया कि झणकार विद्यार्थियों की कला को मंच देने और लोकसंस्कृति को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनेगा। इकाई सचिव निर्विका राठौड़ ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर प्रांत राज्य विश्वविद्यालय सहसंयोजक रेवंत सिंह रजवी, महानगर विश्वविद्यालय संयोजक आदित्य व्यास, तनमय महानंद, योगेंद्र सिंह, राकेश गोदारा, भागीरथ गोदारा, हिमांशु सहारण, रौनक रील, दिव्या ओझा, प्रवीण सिंह, हर्षवर्धन, चार्ल्स बेवेज, गगन, राजेंद्र और नरेश सेंवर मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!