Bikaner Live

*शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 के अन्तर्गत प्राप्त विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण की मिली अनुमति*

*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम एंपावर्ड कमेटी की बैठक*

*सालमनाथ योजना में रिक्त 13 प्लॉट को नीलाम करने की मिली स्वीकृति*

बीकानेर, 10 नवंबर। नगर निगम एम्पावर्ड कमेटी की बैठक सोमवार को प्रशासक एवं जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में हुई। निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष ने बताया कि बैठक में शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 के अन्तर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार 69-क के अन्तर्गत प्राप्त 26 प्रकरणों का निस्तारण, उप विभाजन / एकीकरण के 17 प्रकरण, भू-उपयोग परिवर्तन के 14 एवं लीज से फ्री-होल्ड के 04 पट्टे जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

*सालमनाथ योजना में रिक्त 13 प्लॉट को नीलाम करने की मिली स्वीकृति*
एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में नगर निगम की आय वृद्धि के अंतर्गत स्थानीय सालमनाथ योजना में रिक्त 13 प्लॉटों को नीलाम किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बीकानेर नगरीय क्षेत्र में स्थित बीकानेर विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार वाली विभिन्न कॉलोनियों को नगर निगम को हस्तांतरण के संबंध में चर्चा करने के उपरांत बीकानेर विकास प्राधिकरण से इस संबंध में पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा एंपावर्ड समिति के सचिव व नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष तथा समिति सदस्यों के रूप में निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, निगम के अधीक्षण अभियंता श्री ललित ओझा,उपविधि परामर्शी श्री चन्द्र शेखर व्यास, सहायक नगर नियोजक श्री सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!