Bikaner Live

राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन की बैठक आयोजित…..

बीकानेर, 18 अगस्त। राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन की बैठक जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में गुरुवार को उपनिदेश कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित हुई।इस अवसर पर जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंचाई पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कृषि बजट … Read more

बीकानेर के पत्रकार राजेंद्र सेन सहित देशभर के 20 पत्रकारों को मिलेगा
सनराइज एग्रो जर्नलिज्म सम्मान…..

बीकानेर, 18 अगस्त। भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ व आईआईएएएसडी के संयुक्त तत्वावधान में 20 व 21 अगस्त को जयपुर की श्री पिंजरापोल गोशाला परिसर के सुरभि सदन में हो रही नेशनल फार्मर्स मीट में पत्रकार राजेंद्र सेन सहित 20 कृषि पत्रकारों को सनराइज एग्रो जर्नलिज्म सम्मान दिया जाएगा।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने … Read more

ऊर्जा मंत्री भाटी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला सहित अनेक लोगों ने श्रीमती आशा देवी के निधन पर जताई संवेदनाएं……

बीकानेर, 18 अगस्त। राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेन्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी की माताजी श्रीमती आशा देवी के असमायिक निधन पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। श्रीमती आशा देवी के … Read more

मतदाता पहचान पत्र में आधार नंबर लिंकेज को लेकर शिविर आयोजित
राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकाल में दी अभियान की जानकारी

बीकानेर, 18 अगस्त। मतदाता पहचान पत्र में आधार नंबर लिंक करने के अभियान के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. वाईबी माथुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों में स्वैच्छिक तौर पर मतदाता पहचान पत्र को … Read more

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्य तिथि पर याद किया इंडिया यूथ पावर – गांधी कॉलोनी स्थित कार्यक्रम का आयोजन किया

बीकानेर आज दिनांक 18 जुलाई को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्य तिथि इंडिया यूथ पावर कार्यालय गांधी कॉलोनी स्थित कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर श्रमदान कर उनकी पुण्यतिथि मनाई ।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर इंडियन यूथ पावर के संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा ने कहा कि … Read more

भाजपा का मोदी @20 व्याख्यान एंव प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न…

बीकानेर । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक शासकीय काल के सफलतम 20 वर्ष (12 वर्ष मुख्यमंत्री एवं 8 वर्ष प्रधानमंत्री) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मोदी @20 व्याख्यान एंव प्रबुद्धजन सम्मेलन कार्यक्रम भाजपा बीकानेर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।प्रबुद्धजन कार्यक्रम के सभापति बार … Read more

श्री बीकानेर महिला मण्डल स्कूल -श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम….

श्री बीकानेर महिला मण्डल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया नन्हे – मुन्ने बच्चे बाल् गोपाल राधा , बलराम की आदि को पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे । विद्यालय प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मआष्टमी झाँकी बनाई गई । कार्यक्रम को शुरूआत संस्था निर्देशक श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ … Read more

बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की डिस्पेंसरी बनेगी ‘मॉडल’
विधायक सिद्धि कुमारी ने स्वीकृत किए एक करोड़ रुपए…

बीकानेर, 18 अगस्त। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विवेक नगर की डिस्पेंसरी को आदर्श शहरी डिस्पेंसरी के रूप में विकसित किया जाएगा।बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धि कुमारी ने इसके लिए विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से एक करोड़ रुपये देने की अनुशंसा की है। उन्होंने बताया कि इस राशि से डिस्पेंसरी का कायाकल्प किया … Read more

औद्योगिक ढांचे के विकास पर रहेगा विशेष फोकस- डॉ नीरज के पवन
उद्यमियों के साथ संभागीय आयुक्त का खुला संवाद आयोजित
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
बीकानेर,18 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि बीकानेर में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए वर्तमान में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करवाया जाएगा। संभागीय आयुक्त ने गुरुवार को जिला उद्योग संघ सभाकक्ष में उद्यमियों के साथ खुला संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इस क्षेत्र के औद्यागिक विकास में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न विभाग समन्वय रखते हुए काम करेंगे।
सभी औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे अतिक्रमण मुक्त
डॉ नीरज के पवन ने कहा कि जिले के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रीको विशेष अभियान चलाएं। अतिक्रमण किए गए लोगों को नोटिस जारी कर त्वरित कार्यवाही हो। संभागीय आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि पर्यटन को भी वे सभी सुविधाएं मिले जो उद्योगों को दी जा रही है। उन्होंने पर्यटन उद्यमियों से सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बिना आईडी के किसी व्यक्ति को ना ठहराने और होटलों से निकलने वाले कचरे का समुचित निस्तारण करवाने की बात कही।
संभागीय आयुक्त ने श्रीडूंगरगढ़ में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य में भी तेजी लाने के लिए रीको को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित दुकानों का उपयोग यदि आवंटित उददेश्य के अतिरिक्त किसी कार्य के लिए किया जा रहा है तो रीको तुरंत आवंटन रद्द करने की कार्यवाही करे।
खुला संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों की ओर से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू करवाने, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के संधारण, अतिक्रमण हटाने, ड्रेनेज, सड़क मरम्मत कार्य जैसी समस्याएं रखी गई। संभागीय आयुक्त ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में अगले 9 दिनों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए रीको को निर्देशित किया।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने व्यापारियों और उद्योगपतियों की तरफ से विभिन्न मांगे रखी । उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग से प्रतिवर्ष करीब 35 हजार टन आयात निर्यात होता है ऐसे में यहां ड्राई पोर्ट की आवश्यकता है। उन्होंने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में रोड़ संख्या 5 की सड़क मरम्मत , गली नंबर 12 में जलभराव की समस्या दूर करने की भी मांग की। खुला संवाद के दौरान अन्य व्यापारियों की ओर से आतिश मार्केट स्थापित करने, उदयरामसर अंडर ब्रिज के बाहर संकेतक लगवाने, छपाई और ज्वेलरी उद्योग के लिए डेडीकेटेड औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग रखी गई। संभागीय आयुक्त ने सभी मांगों का उचित स्तर से निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा लंपी स्किन डिजीज से गोवंश को बचाने के लिए श्री मुरली मनोहर गौशाला को 51000 रुपये का चैक प्रदान किया गया ।
150 फीट ऊंचाई पर लगेगा सहभागी तिरंगा
संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने बताया कि संभागीय आयुक्त कार्यालय में 150 फीट की ऊंचाई पर एक सहभागी तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए जिले के व्यापारियों और उद्योगपतियों से सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, अभियंता माइनिंग राजेन्द्र बलारा, कृषि उपज मंडी सचिव नवीन गोदारा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये उद्यमी रहे मौजूद
इस अवसर पर द्वारकापसाद पच्चीसिया, अनंतवीर जैन, रमेश कुमार अग्रवाल वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, महेश कोठारी, प्रशांत कंसल , गौरव माथुर , नरसिंह दास मिमाणी
पारस डागा, भंवरलाल चांडक, अरुण झंवर
राजाराम सारडा ,श्रीधर शर्मा,अजय सेठिया ,भंवरलाल सहारण ,मोतीलाल सेठिया ,महेंद्र गट्टानी,विपिन मुसरफ,हरिगोपाल उपाध्याय ,प्रेम खंडेलवाल,विलियम शर्मा,पवन चांडक, दिनेश जैन, बृजमोहन अग्रवाल, सलीम सोढा ,गोपाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महावीर पुरोहित,मांगीलाल सुथार उपस्थित रहे।

*औद्योगिक ढांचे के विकास पर रहेगा विशेष फोकस- डॉ नीरज के पवन* *उद्यमियों के साथ संभागीय आयुक्त का खुला संवाद आयोजित* *समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश* बीकानेर,18 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि बीकानेर में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने के लिए आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए वर्तमान में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करवाया जाएगा। संभागीय आयुक्त ने गुरुवार को जिला उद्योग संघ सभाकक्ष में उद्यमियों के साथ खुला संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप इस क्षेत्र के औद्यागिक विकास में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न विभाग समन्वय रखते हुए काम करेंगे। *सभी औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे अतिक्रमण मुक्त* डॉ नीरज के पवन ने कहा कि जिले के समस्त औद्योगिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए रीको विशेष अभियान चलाएं। अतिक्रमण किए गए लोगों को नोटिस जारी कर त्वरित कार्यवाही हो। संभागीय आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि पर्यटन को भी वे सभी सुविधाएं मिले जो उद्योगों को दी जा रही है। उन्होंने पर्यटन उद्यमियों से सभी होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, बिना आईडी के किसी व्यक्ति को ना ठहराने और होटलों से निकलने वाले कचरे का समुचित निस्तारण करवाने की बात कही। संभागीय आयुक्त ने श्रीडूंगरगढ़ में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण के कार्य में भी तेजी लाने के लिए रीको को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में आवंटित दुकानों का उपयोग यदि आवंटित उददेश्य के अतिरिक्त किसी कार्य के लिए किया जा रहा है तो रीको तुरंत आवंटन रद्द करने की कार्यवाही करे। खुला संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों की ओर से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू करवाने, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के संधारण, अतिक्रमण हटाने, ड्रेनेज, सड़क मरम्मत कार्य जैसी समस्याएं रखी गई। संभागीय आयुक्त ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में अगले 9 दिनों में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सुचारू करवाने के लिए रीको को निर्देशित किया। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया ने व्यापारियों और उद्योगपतियों की तरफ से विभिन्न मांगे रखी । उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग से प्रतिवर्ष करीब 35 हजार टन आयात निर्यात होता है ऐसे में यहां ड्राई पोर्ट की आवश्यकता है। उन्होंने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में रोड़ संख्या 5 की सड़क मरम्मत , गली नंबर 12 में जलभराव की समस्या दूर करने की भी मांग की। खुला संवाद के दौरान अन्य व्यापारियों की ओर से आतिश मार्केट स्थापित करने, उदयरामसर अंडर ब्रिज के बाहर संकेतक लगवाने, छपाई और ज्वेलरी उद्योग के लिए डेडीकेटेड औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की मांग रखी गई। संभागीय आयुक्त ने सभी मांगों का उचित स्तर से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा लंपी स्किन डिजीज से गोवंश को बचाने के लिए श्री मुरली मनोहर गौशाला को 51000 रुपये का चैक प्रदान किया गया । *150 फीट ऊंचाई पर लगेगा सहभागी तिरंगा* संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने बताया कि संभागीय आयुक्त कार्यालय में 150 फीट की ऊंचाई पर एक सहभागी तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए जिले के व्यापारियों और उद्योगपतियों से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, अभियंता माइनिंग राजेन्द्र बलारा, कृषि उपज मंडी सचिव नवीन गोदारा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। *ये उद्यमी रहे मौजूद* इस अवसर पर द्वारकापसाद पच्चीसिया, अनंतवीर जैन, रमेश कुमार अग्रवाल वीरेंद्र किराडू, नरेश मित्तल, महेश कोठारी, प्रशांत कंसल , गौरव माथुर , नरसिंह दास मिमाणी पारस डागा, भंवरलाल चांडक, अरुण झंवर राजाराम सारडा ,श्रीधर शर्मा,अजय सेठिया ,भंवरलाल सहारण ,मोतीलाल सेठिया ,महेंद्र गट्टानी,विपिन मुसरफ,हरिगोपाल उपाध्याय ,प्रेम खंडेलवाल,विलियम शर्मा,पवन चांडक, दिनेश जैन, बृजमोहन अग्रवाल, सलीम सोढा ,गोपाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महावीर पुरोहित,मांगीलाल सुथार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!