Bikaner Live

श्री बीकानेर महिला मण्डल स्कूल -श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम….

श्री बीकानेर महिला मण्डल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया नन्हे – मुन्ने बच्चे बाल् गोपाल राधा , बलराम की आदि को पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे । विद्यालय प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्मआष्टमी झाँकी बनाई गई । कार्यक्रम को शुरूआत संस्था निर्देशक श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर तथा सरस्वती माता तथा श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर की गई | बाल – गोपालों के मनमोहक रूप ने सबका मन मोह लिया । कृष्ण जन्म से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तुतियों में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया । फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , नाट्य तथा मॉर्डन राधा कृष्ण का नृत्य आर्कषण के केन्द्र रहे । कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया | सलाद सजाओ टैलेंट हट के राखी बनाओ विजेताओं को पुरस्कार दिए गए । अंत में संस्था निर्देशन ने बच्चो को श्रीकृष्ण को महिला के बारे में बताया , तथा हमेशा अपने जीवन में सद्‌मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!