Bikaner Live

ऊर्जा मंत्री भाटी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला सहित अनेक लोगों ने श्रीमती आशा देवी के निधन पर जताई संवेदनाएं……


बीकानेर, 18 अगस्त। राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेन्ट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी की माताजी श्रीमती आशा देवी के असमायिक निधन पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को उनके निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। श्रीमती आशा देवी के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, राज्यसभा के पूर्व सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व मंत्री अजयसिंह किलक, पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.आर चौधरी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व विधायक रेवंतराम पंवार, सुजानगढ़ के पूर्व प्रधान फूसाराम गोदारा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवर, पूर्णाराम चौहान, प्रभुराम सारस्वत, कमला विश्नोई, भूपसिंह भाटी हाडला, देवीलाल सारण, विजयसिंह ताखर, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उपाध्यक्ष रामस्वरूप धारणिया, देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, रुपाराम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियो ने अपनी संवेदना व्यक्त की। सभी ने आशदेवी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!