Bikaner Live

वार्ड 79 में रेखा गहलोत ने रखा विकास का एजेंडा, महिला सुरक्षा और CCTV कवरेज पर विशेष जोर

वार्ड 79 से रेखा गहलोत ने विकास और महिला सुरक्षा को बनाया चुनावी मुद्दा

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 79 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड 79 से निर्दलीय प्रत्याशी रेखा गहलोत ने मतदाताओं के सामने विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अपना संकल्प पत्र प्रस्तुत किया है।

रेखा गहलोत ने वार्ड में CCTV कैमरों के माध्यम से प्रमुख गलियों और मोहल्लों की निगरानी, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तथा जरूरत के समय हेल्पलाइन और त्वरित सहायता की व्यवस्था को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसके साथ ही गलियों और सड़कों पर बेहतर रोशनी तथा महिलाओं के सम्मान, समानता और स्वावलंबन को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

प्रत्याशी की ओर से वार्ड में हर घर तक शुद्ध पेयजल, नियमित सफाई, पक्की सड़कें और बेहतर गलियां, शिक्षा एवं युवा विकास, हरियाली व सुंदर वातावरण, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तथा सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काम करने का संकल्प जताया गया है।
वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू वहां पहुंचकर आशीर्वाद दिया तथा वार्ड वासियों से वोट की अपील की।
रेखा गहलोत ने अपने चुनावी संदेश में कहा है कि उनका उद्देश्य वार्ड 79 को आदर्श, सुरक्षित और सुविधायुक्त वार्ड के रूप में विकसित करना है। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!