Bikaner Live

आशापुरा में चाय सेवा समिति ने किया पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा का भव्य स्वागत, भूमि आवंटन की रखीं मांग

*☕ आशापुरा में चाय सेवा समिति ने किया नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा का भव्य स्वागत, भूमि आवंटन की रखी मांग ☕**पोकरण/आशापुरा, 21 अक्टूबर 2026।* आशापुरा चाय सेवा समिति ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर के द्वारा आशापुरा माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि में चाय सेवा समिति के द्वारा निःशुल्क चाय की व्यवस्था यहाँ रहती है।चाय सेवा समिति के संरक्षक *जय गोपाल जी जोशी* ने बताया कि आज आशापुरा भंडारा सेवा समिति के द्वारा आशापुरा मंदिर में पोकरण नगर पालिका की अध्यक्ष *श्रीमती कल्पना रंगा* का भव्य स्वागत किया गया।आशापुरा चाय सेवा समिति के संरक्षक जय गोपाल जी जोशी ने बताया कि इस स्वागत समारोह के उपलक्ष्य में पोकरण नगर पालिका की अध्यक्ष कल्पना जी रंगा से चाय सेवा समिति के लिए एक भूमि प्लॉट के बारे में बात की गई।इस अवसर पर अध्यक्ष कल्पना रंगा ने जय गोपाल जी से कहा कि पोकरण नगर पालिका के द्वारा जो भी कार्य होगा, वह मैं आशापुरा चाय सेवा समिति के लिए जरूर करूंगी।इसके लिए समिति के सभी सदस्यों ने चेयरमैन साहब का हार्दिक स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर चाय सेवा समिति के संरक्षक *जय गोपाल जोशी* ने नगर पालिका अध्यक्ष *कल्पना रंगा* को साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!