Bikaner Live

ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास, तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो 30 अक्टूबर से

पोस्टर का किया विमोचन
समाज के हर वर्ग की उन्नति ही समृद्ध समाज की पहचान : लक्ष्मीनारायण सोनी


बीकानेर। समाज में शिक्षा, रोजगार व आर्थिक रूप से सम्पन्नता हो इसी उद्देश्य से श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास, बीकानेर द्वारा फेस्टारा नाइट एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। श्री ब्राह्मण स्वर्णकार अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी ने बताया कि 30-31 अक्टूबर व 1 नवम्बर 2026 को पहली बार लग रहे इस फेस्टारा नाइट एक्सपो में स्वर्णकार समाज के बंधुओं द्वारा स्टाल लगाई जाएगी। आयोजन से जुड़ी माधुरी सोनी व पृथ्वी सोनी ने बताया कि जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में आयोजित होने वाले फेस्टारा नाइट एक्सपो में लगभग 60 से अधिक स्टॉल्स लगने की संभावना है फिलहाल 50 स्टॉल्स की बुकिंग हो चुकी है। स्टॉल्स में मुख्यत: सोने-चाँदी की ज्वैलरी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडीमेड गारमेंट्स,  सोलर,कॉस्मेटिक घरेलू जरुरत के सामान की स्टॉल्स लगेगी। विशेष रूप से राजस्थान के अलावा गुजरात, कोलकाता, बैंग्लोर आदि शहरों के शुद्धता व स्वादिष्ट व्यंजनों की 15 से अधिक स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेगी। महिलाओं को भी आर्थिक रूप से बढ़ावा मिले इसके लिए हैंडीक्राफ्ट आदि स्टाल्स भी रहेगी।  इस अवसर पर ब्राह्मण स्वर्णकार समाज अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, मुख्य प्रायोजक एस. के. ज्वैलर्स के सुरेश सोनी, फेस्टारा नाइट एक्सपो टीम से माधुरी सोनी, शुभम सोनी, वीरेंद्र आर्य, अमित सोनी, भगवती प्रसाद सोनी, एडवोकेट मनीषा आर्य (सोनी), आनंद सोनी, पृथ्वी सोनी, गौरव सोनी एवं चंदन सोनी ने पोस्टर का लोकार्पण किया।

इनका रहेगा सहयोग
फेस्टारा नाइट एक्सपो के मुख्य सहयोगी एसके ज्वैलर्स हैं तथा राजाराम धारणिया, मंडोरा क्रिएशन, पद्मिनी ज्वैल्स, एसएम ज्वैल्र्स एंड संस, डिवाइन रुद्राक्ष, सस्ता स्टेशनरी भंडार, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गुवाड़ पंचायत भवन ट्रस्ट, काका बीकानेरी सहसहयोगी हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!