Bikaner Live

आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में एमबीए पाठ्यक्रम की स्वीकृति, MBA, BA, B.Com एवं BBA में प्रवेश प्रारम्भ

बीकानेर, आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड के अंतर्गत मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) पाठ्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त कर ली है। आज विश्वविद्यालय को एमबीए (OL) पाठ्यक्रम की स्वीकृति प्राप्त होने के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए MBA, BA, B.Com एवं BBA कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारम्भ कर दी गई है।विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ‘A’ ग्रेड प्राप्त है तथा विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) एवं UGC-DEB के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मान्यता प्राप्त हैं
यह स्वीकृति उन विद्यार्थियों और कार्यरत पेशेवरों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो नियमित कक्षाओं में उपस्थित हुए बिना गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक एवं लचीली शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है।
इस अवसर पर आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) बी. डी. शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में एमबीए कार्यक्रम की स्वीकृति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा पहुँचाने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों, कार्यरत पेशेवरों, उद्यमियों और करियर में आगे बढ़ने के इच्छुक युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा, जो लचीले माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी और रोजगारोन्मुख बनाना है तथा ओडीएल प्रणाली के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों और विशेषज्ञ संकाय का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
एमबीए (Online Learning) कार्यक्रम को वर्तमान उद्योग एवं कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम में प्रबंधन, नेतृत्व, रणनीतिक सोच, वित्त, विपणन, मानव संसाधन, उद्यमिता तथा व्यवसायिक निर्णय क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं समकालीन ज्ञान प्राप्त हो सके।

विश्वविद्यालय द्वारा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA), बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) कार्यक्रमों में भी प्रवेश प्रारम्भ कर दिए गए हैं। ये कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं, जो नौकरी, व्यवसाय, पारिवारिक दायित्वों अथवा अन्य कारणों से नियमित शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार अध्ययन कर सकेंगे।
ओडीएल कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन सामग्री (Self-Learning Material), डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन अकादमिक काउंसलिंग, विशेषज्ञ संकाय का मार्गदर्शन, ई-कंटेंट, वेबिनार तथा समय-समय पर मूल्यांकन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया प्रभावी और सहज बन सके।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ अथवा आधिकारिक माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों के विद्यार्थी इन कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण एवं मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं।
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी शिक्षण व्यवस्था के लिए निरंतर कार्यरत है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में एमबीए कार्यक्रम की स्वीकृति विश्वविद्यालय की इस सोच को और अधिक सशक्त बनाती है कि शिक्षा भौगोलिक सीमाओं और समय की बाधाओं से परे प्रत्येक इच्छुक शिक्षार्थी तक पहुँचे।
विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों, कार्यरत पेशेवरों और आजीवन सीखने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों से इन ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य को नई दिशा देने का आह्वान किया है।आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा एमबीए, बीए, बी.कॉम. एवं बीबीए जैसे लोकप्रिय स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रम ODL एवं ऑनलाइन लर्निंग माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए हैं जो नौकरी, व्यवसाय, पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य कारणों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते, लेकिन मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गुणवत्तापूर्ण डिग्री प्राप्त करना चाहते हैं।शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) एवं ऑनलाइन लर्निंग (OL) कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ अथवा विश्वविद्यालय के आधिकारिक माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!