Bikaner Live

माजीसा के भव्य शिखरबद्ध मंदिर की नींव 24 अक्टूबर को

बीकानेर: गंगाशहर में छोटा सा जसोल धाम में माजीसा के भव्य शिखरबद्ध मंदिर की नींव 24 अक्टूबर को, भूमि पूजन की तैयारी जोरों पर

गंगाशहर दरबार में होगा भव्य आयोजन, गादीपति माया बाईसा और प्रताप माजीसा रा लाडला ने दिया आमंत्रण

बीकानेर/गंगाशहर। बीकानेर की पावन धरा गंगाशहर में माँ माजीसा के भक्तों के लिए खुशखबरी। छोटा सा जसोल, गंगाशहर दरबार में माँ के भव्य शिखरबद्ध मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

माँ माजीसा के लाडले भक्तों द्वारा माँ भुआजी सा रो शिखरबद्ध मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर के निर्माण से पहले नींव का शुभ मुहूर्त रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री भुआजी सा (माजीसा) मंदिर निमित्त आश्विन मास के शुक्ल पक्ष तिथि तेरस चांदनी, चल मंदिर के ख्वाद (नींव) मुहूर्त 24 अक्टूबर 2026, वार शनिवार को सुबह 12:15 बजे भूमि पूजन के साथ होगा।


स्थान:कुम्हारों का मोहल्ला, गंगाशहर, भैरू जी मंदिर के पास वाली गली में, छोटा सा जसोल, गंगाशहर दरबार, बीकानेर।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!