Bikaner Live

आशापुरा मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा का भव्य स्वागत, भूमि आवंटन की रखी मांग
आशापुरा मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा का भव्य स्वागत, भूमि आवंटन की रखी मांग
पोकरण/आशापुरा,आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट, पोकरण-बीकानेर के द्वारा आज आशापुरा मंदिर में पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष *कल्पना जी रंगा* का भव्य स्वागत समारोह रखा गया।

इस अवसर पर भंडारा सेवा समिति के अध्यक्ष *श्री श्याम सुंदर जी जोशी* ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कल्पना रंगा का भव्य स्वागत किया गया।

स्वागतकर्ताओं में पुष्करणा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष *रूप किशोर जी व्यास*, चाय सेवा समिति के  *जय गोपाल जोशी*, भंडारा सेवा समिति के कोषाध्यक्ष *श्याम सुंदर जी*, *ओझा एवं गोपाल आचार्य* ने स्वागत किया। कल्पना जी रंगा को साफा पहनकर  और दुपट्टा पहनाकर मां आशापुरा का छायाचित्र देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पोकरण नगर पालिका के पार्षद अनील बिस्स सोभा व्यास खुसबु बिस्सा तकसीमा व्यास मधुबाला व्यास का भी स्वागत किया गया।
पूर्व अध्यक्ष आनंद जी लाल गुचीया का भी स्वागत किया गया अरुण जी बिस्सा का भी स्वागत किया गया और मंदिर परिसर के पुखराज जी बिस्सा का भी इस क्रम में स्वागत किया गया और जो आशापुरा मंदिर की पुजारी है उनका भी स्वागत  किया गया पार्षद पति राजेश व्यास का भी स्वागत किया गया
भंडारा सेवा समिति के अध्यक्ष *श्याम सुंदर जोशी* ने बताया कि इस बार नगर पालिका अध्यक्ष से भंडारा सेवा  समिति के लिए एक भूमि प्लॉट आवंटन की मांग रखी गई। इस पर अध्यक्ष कल्पना जी ने कहा कि नगर पालिका का कोई भी कार्य हो, उसके लिए मैं आशापुरा माता के दरबार में हर वक्त तैयार रहूंगी।

इसके बाद पोकरण के भामाशाह *नारायण जी रंगा* का भी स्वागत किया गया। उन्हें साफा पहनाकर, माला पहनाकर मां आशापुरा का एक छायाचित्र देकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!