
गोपेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से बहेगी रामकथा की अमृतधारा
बीकानेर। धर्मनगरी बीकानेर में सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम की भक्ति का 9 दिवसीय महोत्सव कल से शुरू होने जा रहा है। श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण महोत्सव का शुभारंभ रविवार, 25 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। महोत्सव 2 नवंबर तक चलेगा।
कलश यात्रा से होगा आगाज
महोत्सव के पहले दिन रविवार सुबह 10 बजे गोपेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा रवाना होगी। जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा गोपेश्वर बस्ती स्थित माली समाज भवन, शिव पार्वती मंदिर पहुंचेगी, जो कथा स्थल है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों, मातृशक्ति और युवाओं से कलश यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
महाराज श्री के श्रीमुख से होगा पाठ
नौ दिनों तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से सिंथल पीठाधीश्वर पूज्य श्री श्री 1008 क्षमाराम जी महाराज के श्रीमुख से श्रीरामचरितमानस का नवाह्न पारायण होगा। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों – मर्यादा, त्याग, सत्य, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का श्रवण करेंगे।
आयोजक हरि शरणम् ग्रुप का कहना है कि इस महोत्सव का उद्देश्य धर्म और आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में सदाचार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों का प्रसार करना है। नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना भी इसका मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- आयोजन: श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण महोत्सव
- तिथि: 25 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026
- कलश यात्रा: 25 अक्टूबर, सुबह 10 बजे, गोपेश्वर महादेव मंदिर से
- कथा स्थल: माली समाज भवन, शिव पार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती
- कथा समय: प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से
- निवेदक: हरि शरणम् ग्रुप













