Bikaner Live

अरिहंत भवन में बालक- बालिकाओं का जीवन निर्माणकारी धार्मिक शिक्षण शिविर का शुभारंभ…..,.

बीकानेर (नसं) श्री अरिहंतमार्गी जैन महासंघ बीकानेर के तत्वावधान में पूज्य आचार्यप्रवर श्री ज्ञानचंद्र जी म.सा. के सुशिष्य तपस्वी रत्न श्री उत्तम मुनि जी म.सा. एवं तरुण तपस्वी श्री अनुत्तर मुनि जी म.सा. के पावन सान्निध्य में सेठ पोकर मल गोयल स्मृति अरिहंत भवन, गंगाशहर में बालक-बालिकाओं का जीवन निर्माणकारी धार्मिक शिक्षण शिविर का शुभारंभ श्री उत्तम मुनि जी म. सा. के मंगलाचरण एवम् गुरु ज्ञान चालीसा के गान से हुआ। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज के शिविर में कुल 85 बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया जिसमें उन्हें सामायिक, प्रतिक्रमण तथा शास्त्र अध्ययन के अनुशासनात्मक पारंपरिक तरीके विधि पूर्वक समझाए तथा सिखाए गए।

शिविर संयोजिका सुश्री प्रांजल गोयल ने बताया कि शिविर में
प्रथम द्वितीय एवम् तृतीय स्थान पर रहे शिविरार्थियों को पुरुस्कृत किया गया तथा आर्ट एण्ड क्राफ्ट क्लासेज तथा अन्य धार्मिक गतिविधियां 25 जून तक प्रतिदिन आयोजित रहेंगी।
महासंघ के महामंत्री पूनम चंद सुराना के अनुसार सभी आयोजन एवम् धर्म प्रभावना पोकर मल राजरानी गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

Author picture

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!