Bikaner Live

बीकानेर के बिश्नोई ने राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
soni

बीकानेर के बिश्नोई ने राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

बीकानेर, 21 नवम्बर। विद्या भारती से संबद्ध आदर्श विद्या मंदिर, रघुनाथसर कुआं के विद्यार्थी रामकैलाश बिश्नोई ने गुजरात में 10 से 20 नवम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तीरंदाजी की 20 मीटर स्पर्धा के अंडर-14 वर्ग में कांस्य पदक जीता।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास तथा व्यवस्थापक श्रीवल्लभ पुरोहित ने खुशी जताई तथा रामकैलाश बिश्नोई को शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने कहा कि रामकैलाश बिश्नोई ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया हैं। इससे अन्य विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!