Bikaner Live

अज्ञात मरीज पीबीएम में भर्ती अमरजेंसी ऑपरेशन मारवाड़ सेवा समिति ढूंढ रही है परिजनों को।

अनजान घायल को लेकर पहुंची 108 मारवाड़ सेवा सेवा समिति लगी हुई है देखरेख सेवा में
आज सुबह-सुबह 108 एंबुलेंस एक अनजान व्यक्ति मरीज को लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंची और ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर चली गई एंबुलेंस हनुमानगढ़ की बताई जा रही है
मारवाड़ सेवा समिति को सूचना मिली तो वह तुरंत ही उसकी देखरेख में लग गए और डॉक्टरों को टीम को अलर्ट किया डॉक्टरों डॉक्टर एलके कपिल और उनकी टीम ने जांचे की और अन्य आपरेशन के लिएं कार्रवाई की डाक्टर एलके कपिल , डाक्टर ऋतु गोड और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया।
डॉक्टर एलके कपिल ने बताया कि सिर ब्रेन का यह आपरेशन इमरजेंसी में होता है इसलिए हमें हाथो हाथ ऑपरेशन करना पड़ा जिससे से मरीज की जान बच सके। हमें उम्मीदें की जल्दी स्वस्थ हो जाएगा और इसके घर वालो का पता लग जाएगा।
मारवाड़ सेवा समिति ने अपने सेवा भाव से लगकर उसका इलाज कराया उन्होंने बताया की उसका ऑपरेशन अभी हो चुका है लेकिन अभी तक उसके परिवार वालों का पता नहीं लग पाया है ।
मारवाड़ सेवा समिति के रमेश व्यास हरिकिशन राजपुरोहित, विनोद डारा बीएसएफ, जीवनदायिनी ब्लड सेवा समिति ने ब्लड की व्यवस्था की मारवाड़ सेवा समिति उसकी अभी भी देखरेख में लगी हुई है उनके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!