Bikaner Live

भाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यसमिति बैठक संपन्न

बीकानेर । भाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत की अध्यक्षता में शिव शिवा सदन गोपेश्वर बस्ती मे आयोजित की गई । बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, पूर्व न्यास अध्यक्ष और मंडल प्रभारी महावीर रांका के साथ मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक इत्यादि अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

बैठक  की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।

जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, पूर्व न्यास अध्यक्ष और मंडल प्रभारी महावीर रांका, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।  

मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गहलोत ने मंडल की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।  

मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य आसकरण मारु ने किया।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष सुन्दरलाल साध, मंडल महामंत्री अश्विनी रामावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मूलचंद रामावत, शक्ति केंद्र संयोजक विष्णु आचार्य, आनंद कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!