Bikaner Live

पीबीएम अस्पताल परिसर में जल मंदिर का उद्घाटन….


बीकानेर, 6 जुलाई। पीबीएम अस्पताल परिसर में जनाना अस्पताल के सामने बने मारवाड़ जन सेवा समिति कॉम्पलेक्स में जल मंदिर का उद्घाटन बुधवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ. पी. के. सैनी ने किया। इसका निर्माण मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से तोषावड़ सोनी परिवार द्वारा स्व. लक्ष्मी देवी एवं स्व. चुन्नीलाल सोनी की याद में करवाया गया है। इस अवसर पर डॉ. संजय पुरी, डॉ. राजेंद्र सिंह व सोनी परिवार उपस्थित रहा। अधीक्षक डॉ पी. के. सैनी ने कहा कि सोनी परिवार द्वारा मानव हित में किया गया यह कार्य अनुकरणीय है। इससे सभी को मानव हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है, जिससे मरीजों एवं मरीजों के रिश्तेदारों को राहत मिलेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!