Bikaner Live

ग्रामीण ओलंपिक खेलों की मशाल यात्रा पहुंची श्रीडूंगरगढ़ और नोखा….


बीकानेर, 6 जुलाई। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की मशाल यात्रा बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां इसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान तहसीलदार ओ.पी. मीणा, सीबीईओ शीशराम कोलरी, सपना सोनी, कपिला स्वामी, रामदयाल, सहायक विकास अधिकारी संजय व्यास, भारती निकेतन स्कूल प्राचार्य सिकंदर सिंह, पीटीआई मोहन राज एवं नितिन हेमलता सहित स्थानीय नागरिक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
इसी श्रंखला में बुधवार शाम नोखा के राजकीय बाबा छोटू नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल मशाल यात्रा पहुंची। यहां पर मशाल यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीबीईओ सुरेश कुमार दहिया, एसीबीओ ओमप्रकाश, नारायण दत्त, प्रभु दयाल, जुगल हटीला, खेल अधिकारी कपिल मिर्धा, प्रशिक्षक श्रवण भांभू, अल्पकालिक प्रशिक्षक हेमंत मोदी, छैलू सिंह एवं लक्ष्मण व्यास मौजूद रहे।
मशाल रैली गुरुवार को पांचू, बज्जू और श्रीकोलायत पहुंचेगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!