Bikaner Live

माटी परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजि….


बीकानेर, 6 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर संचालित ‘माटी’ परियोजना के तहत अब तक 401 गांवों में कृषक गोष्ठियां आयोजित की गई हैं। इस दौरान 12 हजार 431 किसानों को नवाचार क्रियान्वयन द्वारा आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया है।
इसी श्रंखला में संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) डॉ. उदयभान की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अब तक के कार्यों की जानकारी ली।
उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में 401 गांवों में कृषक गोष्ठियों का आयोजन हुआ है। इस दौरान किसानों को आने वाली व्यवहारिक परेशानियों के निदान का प्रयास किया जा रहा है।
सहायक निदेशक डॉ. राम किशोर मेहरा ने बताया कि माटी परियोजना के द्वितीय चरण के तहत 1 हजार 250 किसानों के फार्म प्लान तैयार कर किसानों को वितरित किए जा रहे हैं। बैठक में काजरी के निदेशक डॉ. एन. डी. यादव, पशुपालन विभाग की उपनिदेशक गीता बेनीवाल और परियोजना प्रभारी कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!