डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम के साथ साथ पौधारोपण


बीकानेर भाजपा महिला मोर्चा शहर जिला बीकानेर द्वारा जयंती के एक दिन पूर्व उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद करते हुए कई कार्यक्रम किए गए* गंगाशहर डागा स्कूल की आंगनबाड़ी के बच्चों को दूध की बोतल वितरित की गई, चोपड़ा स्कूल के बच्चों को भी दूध की बोतल वितरित कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में बताया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप जी जैन एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं जयंती की *पूर्व संध्या पर महिला मोर्चा ने *घड़सीसर रोड, रामनगर बस्ती* में जाकर 75 बच्चों को दूध की बोतल वितरित किया । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला महामंत्री सरिता नाहटा, उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य उपासना जैन, गंगाशहर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष भानु आनंद, जूनागढ़ अध्यक्ष राधा खत्री, जस्सूसर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष भगवती स्वामी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोटस कंपनी के अशोक जी मोदी के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया आपका हम सभी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया!















