Bikaner Live

नव चयनित पटवारियों ने पीबीएम अस्पताल में की साफ सफाई
संभागीय आयुक्त की पहल पर प्रतिदिन एक घंटा करेंगे श्रमदान
soni


बीकानेर, 19 जुलाई । संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर राजस्व और उपनिवेशन विभाग के प्रशिक्षु पटवारियों ने पीबीएम अस्पताल परिसर में श्रमदान कर पार्कों की साफ-सफाई की।
यह पटवारी प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान करेंगे। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस समझते हुए पटवारियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इन नवनियुक्त कार्मिकों ने आमजन से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की और बताया कि 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और विक्रय पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने आमजन से बाजार से सामान लाने के लिए कपड़े के थैले का उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपखंड पटवार प्रशिक्षण शाला के प्रधानाचार्य मोहम्मद इम्तियाज मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त 245 पटवारियों का छह माह का प्रशिक्षण सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने प्रतिदिन स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!