Bikaner Live

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर शहर भाजपा ने मनाया विजय जश्न

बीकानेर । भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में जनजाति व आदिवासी वर्ग की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बड़े अंतर से विजयी होने पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सादुल सिंह सर्किल एकत्रित होकर विजय जश्न मनाया और ढोल नगाड़ों की थाप के साथ एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है। देश जब आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे समय में एक अति पिछड़ा आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति के पद पर आसीन रहेगी जो सही मायने में लोकतंत्र का प्रतीक है। । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अंतरात्मा की आवाज पर दलों की सीमा लांघ कर श्रीमती द्रौपदी के पक्ष में मतदान हुआ है वो अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने भारत के राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा सहित केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

जिला महामन्त्री मोहन सुराणा ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग से राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद तक का सफर पूर्ण करने वाली पहली आदिवासी महिला के निर्वाचित होने से न सिर्फ देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है, बल्कि एक नया इतिहास रचा गया है।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा, जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा, प्रोमिला गौतम, मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री, जेठमल नाहटा, कपिल शर्मा, अभय पारीक, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजराम सीगड़, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी, दिलीप सिंह आडसर,सांगीलाल गहलोत, इमरान समेजा, पार्षद संजय गुप्ता, हिमांशु शर्मा, रामकुमार व्यास, मनोज पुरोहित, हेमंत कच्छावा, अर्जुन पंवार, जितेंद्र राजवी, शिखरचंद डागा, कमल गहलोत, विजय कुमार शर्मा, भरत झाम्ब, आनंद सोनी, विजय कोचर, अजीत सिंह मेहडू, तेजेंदर गिल, निशांत गौड़, महिला मोर्चा पदाधिकारी भारती अरोड़ा, शशि नैयर,मंजूलता रावत, उपासना जैन, जतन सिंह सोलंकी, संतोष शर्मा, शोभा सारस्वत, राधा खत्री, भगवती स्वामी इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!