Bikaner Live

इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों के लिए समूहों का चक्रीय कार्यक्रम जारी
फाइल फोटो

बीकानेर, 22 जुलाई। इंदिरा गांधी नहर परियोजना की नहरों को फसल खरीफ 2022 के दौरान 25 जुलाई प्रातः 6 बजे से 19 अगस्त सायं 6 बजे तक तीन में से एक समूह में सिंचाई के लिए पानी चलाए जाने के लिए अनिवार्य आवश्यकता, समूह का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है ।
सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि इस कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई प्रातः 6 बजे से 2 अगस्त सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ख, ग रहेगा। दो अगस्त सायं 6 बजे से 11 अगस्त प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा। इसी प्रकार 11 अगस्त प्रातः 6 बजे से 19 अगस्त सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!