Bikaner Live

आज आएंगे शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला;मंगलवार को आएंगे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष-केश कला-बोर्ड अध्यक्ष 20 अक्टूबर को बीकानेर आएंगे…..


बीकानेर, 17 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला आज सायं 4.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री मंगलवार तक स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद रात्रि 11.20 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंगलवार को आएंगे राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष
बीकानेर, 17 अक्टूबर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशन लाल जेदिया मंगलवार प्रातः 10 बजे झुंझुनू से रवाना होकर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा नगर निगम में सफाई कर्मियों के अभाव अभियोग सुनेंगे। जेदिया रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे तथा बुधवार प्रातः 10 बजे रामदेवरा के लिए रवाना होंगे।

केश कला-बोर्ड अध्यक्ष 20 अक्टूबर को बीकानेर आएंगे

बीकानेर, 17 अक्टूबर। केश कला-बोर्ड के अघ्यक्ष महेन्द्र गहलोत 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और जिला परिषद में आयोजित जनसुनवाई में शिरकत करेंगे।केश कला-बोर्ड अध्यक्ष दोपहर 1.15 सर्किट हाउस में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा शाम 4 बजे गांव जांगलू के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 21 अक्टूबर को जांगलू में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने निवास पर जनसुनवाई करेंगे। गहलोत यहां से  22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।केश कला-बोर्ड अध्यक्ष दोपहर 1.15 सर्किट हाउस में सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा शाम 4 बजे गांव जांगलू के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 21 अक्टूबर को जांगलू में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने निवास पर जनसुनवाई करेंगे। गहलोत यहां से  22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे जिला नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!