Bikaner Live

पत्रकारों ने एआई व डिजिटल मीडिया की समझी बारीकियां, कार्यशाला में वरिष्ठ व युवा साथियों ने दिखाया उत्साह

मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स से कराया अवगत
बीकानेर। नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल में बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा एआई एवं डिजिटल मीडिया कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया।

करीब चार घंटे तक लगातार चली इस कार्यशाला में राहुल सिंह शेखावत ने न्यूज पोर्टल की ब्रांडिंग, लेआउट फोकस, पाठक की लाइफटाइम वेल्यू, गुगल कीवर्ड प्लानर व ऑडियंस के बारे में बेहतरीन जानकारी उपलब्ध करवाई। कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, जैन लूणकरन छाजेड़, मोहन थानवी, राजीव हर्ष एवं नीरज जोशी मंचासीन रहे। पत्रकार साथियों के लिए आयोजित इस कार्यशाला में 71 वर्षीय पत्रकार प्रकाश पुगलिया उपस्थित रहे वहीं अनेक युवा साथियों में भी उत्साह दिखा। प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, पूर्व अध्यक्ष अनुराग हर्ष सहित अन्य पत्रकारों ने शेखावत को स्मृति चिह्न व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन बलदेव रंगा ने किया। पत्रकार साथियों ने बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा का भी आभार व्यक्त किया।

बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मोदी यूनिवर्सिटी के संयुक्त डीन राहुल सिंह शेखावत ने पत्रकार साथियों को डिजिटल मीडिया का महत्व, गैप एनालिसिस, कंटेंट स्ट्रेटजी, एआई आधारित टूल्स, गूगल एल्गोरिद्म, हिंदी फस्र्ट रणनीति, एआई टूल स्टैक, गूगल एनालिटिक्स, ऑडियंस इनसाइट्स व कैंपेन ट्रैकिंग के बारे में जानकारी दी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!