Bikaner Live

सेवा कार्यों के साथ महावीर रांका ने मनाया जन्मदिन
सेवा व पुण्य कार्य करके देश के विकास में बनें भागीदार : महावीर रांका….


बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने अपना जन्मदिन सेवा व पुण्य कार्यों के साथ मनाया। सामाजिक कार्यकर्ता पवन महनोत ने बताया कि महावीर रांका के जन्मदिन पर रस रसना परिवार की ओर से 11 अलग-अलग गौशालाओं में चारे की 11 गाड़ी भिजवाई गई तथा लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 51 बैग चुग्गा पक्षियों के लिए व पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 51 कार्टून गुड़ गायों के लिए भिजवाया गया। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के जन्मदिन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में केक काट कर बधाइयां प्रेषित की। इसके साथ ही अपना घर आश्रम, वृद्धाश्रम आदि अन्य संस्थानों में भोजन व अल्पाहार वितरित कर जन्मदिन मनाया। पूर्व पार्षद रमेश भाटी ने बताया कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, एमएलए बिहारीलाल बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा देशनोक करणी माता मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह सहित अनेक जनों ने महावीर रांका को शुभकामनाएं दी। जन्मदिन पर पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सेवा कार्य करके ही अपना हर दिन विशेष बनाएं तथा देश के विकास में भागीदारी निभाएं।
इस दौरान गणेश बोथरा, जेठमल सेठिया, चंद्रेश्वर हर्ष, गौतम सेठिया, भगवानसिंह मेड़तिया, राजेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, शंभू गहलोत, मधुसूदन शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद ताहिर, मघाराम सियाग, भंवर दान चारण, अमित डागा, राहुल सांखला, अंकित तंवर, वेद व्यास, जसराज सींवर, पंकज गहलोत, तेजाराम राव, लक्की पवार गौरीशंकर देवड़ा, आनंद सोनी, शंकरसिंह राजपुरोहित, दिलीप बांठिया, शारदा भाट, विमला उपाध्याय, सीमा पारीक, किरण शर्मा, भारती अरोड़ा, यस उपाध्याय, सोहनलाल चांवरिया, शिव प्रजापत, एमपी हाड़ला, युधिष्ठरसिंह भाटी, बलवीरसिंह राठौड़, जितेंद्रसिंह भाटी, नरेश राजपुरोहित, पूनमचंद चौरडिय़ा, विजय मालू, अरिहंत नाहटा, राजेश बोथरा, शैलेश गुप्ता, भवानी जीनगर, वीरेंद्र करल आदि उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!