

बीकानेर टीम सावधान इंडिया077 अपनी घोषणा के मुताबिक़ दिनाँक=21,10,22की सुबह से 24,10,22की देर रात्रि व 25,10,22की अल सुबह तक ,,सावधान इण्डिया 077 द्वारा स्थापित मिनी फायर बिग्रेड स्टेशन एंड हेल्प लाइन सेंटर व गुमसुदा तलास केंद्र चौबीसों घंटे अलर्ट मोड़ पर रहकर बीकानेर शहरवासियों को निर्बाद रूप से निश्वार्थ भाव से निशुल्क सेवाएं देते देखे गए, पर्व के दौरान अपनो से बिछुड़े बच्चे को मिलाने का काम भी किया जो भीड़ भरे बाजार में अपनी नानी व माता के साथ बाजार आया था दो घण्टे की मेहनत के बाद टीम के कार्यकर्ता द्वारा बच्चे के परिजनों की तलाश कर ली गई कोट गेट थाने के द्वारा भी भदौरिया के प्रयासों की सराहना की गई इसी प्रकार,24,10,22 की देर रात 2,26 बजे भदौरिया के मिनी फायर बिग्रेड स्टेशन के कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि सर्वोदय बस्ती में रेलवे वर्कशॉप के पीछे के बंद पड़े मकान के बाड़े में पड़ी लकड़ियों, झाड़ कबाड़ में आग लग गई है जो विकराल होने पर आस पास के घरों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है सूचना मिलते ही भदौरिया अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे आग के बढ़ती स्थित को देखकर निगम की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया व नया सहर थाने की पुलिस के जवानों के साथ ठाकुर भदौरिया खुद बंद पड़े बाड़े की ऊंची दीवारों पर चढ़ कर आग पर काबू पाया ,,टीम के सलीम भाटी, बजरंग सोनी,धन्नू सोनी, अनीश बागवान, सब्बीर रंगरेज, सरदार गुरु चरण सिंह, खेम चन्द सोनी, शिवम सिंह भदौरिया, जितेंद सिंह सेंगर, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, बंसी राजौरोहित आदि ने दिन रात सेवाएं प्रदान की ठाकुर भदौरिया के नेतृत्व में इस प्रकार से कीगई सेवाओं को पुलिस के आलाधिकारी ,जिला प्रशासन सहित तमाम राजनेताओं, समाजसेवी, सहित पत्रकार जगत के लोगों, व्यापारियों, व कोट गेट थाना प्रभारी श्री प्रदीप सिंह चारण आदि के द्वारा सराहना की गई











