Bikaner Live

शहर भाजपा द्वारा दीपावली स्नेह मिलन और सहभोज कार्यक्रम का आयोजन….

बीकानेर । शहर भाजपा बीकानेर द्वारा दीपावली के शुभ अवसर के पश्चात रविवार को जयपुर रोड स्थित श्री खाटूश्याम मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के लिए सपरिवार दीपावली स्नेह मिलन और सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने बताया कि रविवार देर शाम तक आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भागीदारी करते हुए एक दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं ।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्पूर्ण संगठन को एक परिवार की तरह मानकर कार्य करते हैं और आपसी संवाद, समन्वय, मजबूत नेतृत्व और सामूहिक निर्णय क्षमता ही भाजपा की रीति नीति का मुख्य आधार है।

उन्होंने कहा की दीपावली स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से वर्ष पर्यन्त देश और संगठन हित में कार्य करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के मध्य सहयोग और स्नेह की भावना में वृद्धि होगी ।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि शहर भाजपा संगठन पूरी तरह से एकजुट और मजबूत है तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन कार्यों के आधार पर आने वाले विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा विजय प्राप्त करेगी ।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में परिवारवाद से इतर विकास आधारित राजनीति का अमृतकाल चल रहा है । प्रधानमंत्री मोदी जी की मजबूत नेतृत्व क्षमता, केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के समागम से आने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से पूरे राज्य में भाजपा का परचम फहराएगा।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, निर्मला खत्री, अविनाश जोशी, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, श्यामसुंदर चौधरी, सुमन छाजेड़, सोहनलाल चांवरिया, उस्मान गनी, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, नरसिंह सेवग, विनोद करोल, जेठमल नाहटा, अभय पारीक, मुकेश ओझा, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, चन्द्रप्रकाश गहलोत, डॉ मीना आसोपा, डॉ. सिद्धार्थ असवाल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, देवकिशन मारू, श्याम पंचारिया, पार्षद सुधा आचार्य, संजय गुप्ता, विनोद धवल, पुखराज स्वामी, नरेन्द्र सिंह आबडसर, चोरुलाल सुथार, जगदीश सोलंकी, तरुण स्वामी, इमरान समेजा, निरंजन सारस्वत, रामकुमार व्यास, अर्जुन सिंह पडिहार, दिलीप पुरी, विजय सिंह पड़िहार, हिमांशु शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, राज कडेला, नवनीत पुरोहित, राहुल पारीक, देवरूप सिंह, विकास पंवार, मनोज पुरोहित, राजकुमार पारीक, विजय कुमार शर्मा, अर्जुन प्रजापत, दीपक यादव, हेमराज जाजडा, सीआर चौधरी, सुरेश भसीन, इमरान समेजा, भारती अरोड़ा, मंजूलता रावत, सुनीता हटीला, उपासना जैन, नीतू आचार्य, विजलक्ष्मी हिम्मतासर, सुमन शेखावत, डॉ. गजेन्द्र वर्मा, हनुमान सिंह चावड़ा, शिखरचंद डागा, शिव मेघवाल, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रेम गहलोत, अश्विनी रामावत, रामलाल भोभरिया, शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत, नितिन मारू, जितेन्द्र शर्मा, ऋषिमोहन जोशी, निशांत गौड़, इमरान उस्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!