Bikaner Live

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती व श्रीमती गांधी पुण्यतिथि, ली राष्ट्रीयता की शपथ



सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में मनाई

बीकानेर, 31 अक्टूबर। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती सोमवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डाॅ.गुंजन सोनी ने चिकित्सकों, नर्सिंग व अन्य स्टाफ को दोनों महापुरुषों के आदर्शों का स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और साम्प्रदायिक सद्भाव को बनाने तथा देश के विकास में सहभागी बनने की शपथ दिलाई। डाॅ.सोनी ने कहा कि सोशल मीडिया व अन्य प्रसार माध्यमों से कतिपय लोगों की ओर से भेजे गए देश की अखंडता,एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले संदेशों को दूसरों को नहीं भेजे। गलत सूचना व संदेश भेजने वालों की सूचना पुलिस को दें।
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह में संभागीय आयुक्त डाॅ.नीरज के.पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज शर्मा, गोपाल राम बिरधा, यशपाल आहूजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढ़ानियां,पी.बी.एम. के अधीक्षक डाॅ.पी.के सैनी सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी के आदर्शों का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि दी।
मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.गुंजन सोनी व मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध पी.बी.एम.अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने ’रन फाॅर यूनिटी’’में शामिल प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारियों, पुलिस, बी.एस.एफ.,आर.ए.सी.जवानों, स्काउट, गाइड,एन.सी.सी., कैडेट का स्वागत किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!