Bikaner Live

‘अग्रसर 2022’ का विमोचन 6 नवंबर को….. प्रधान संपादक राकेश गुप्ता

बीकानेर। अग्रवाल समाज चेतना समिति अपनी वार्षिक स्मारिका अग्रसर के वर्ष 2022 के अंक का विमोचन दिनांक 6 नवंबर को करने जा रही है। समिति की रविवार को संपन्न हुई। कार्यकारिणी की बैठक में यह तय किया गया कि दीपावली स्नेह मिलन व अग्रसर 2022 का विमोचन कार्यक्रम राजूवास कुलपति डॉ.सतीश के. गर्ग की अध्यक्षता में व संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के आतिथ्य में संपन्न होगा। यह कार्यक्रम रिद्धि सिद्धि भवन रानी बाजार में 6 नवंबर रविवार को सांय 5:00 बजे रखा गया है इसमें अग्रवाल समाज के करीब दो हजार बंधु एकत्रित होंगे।
समिति अध्यक्ष सुशील बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मेधावी छात्रों, अग्र गौरव ,खेलकूद प्रतियोगिता के विजय खिलाड़ियों ,अग्रसेन शोभायात्रा के पात्रों वरिष्ठ जनों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!