Bikaner Live

श्री मोहनसिंह नाल 15 अगस्त 2023 को राष्ट्रपति से होंगे सम्मनित
soni


26 जनवरी को राष्ट्रपति कार्यलय से प्राप्त ईमेल में सिविल डिफेंस में सराहनीय कार्य के लिए श्री मोहन सिंह जी चौहान (नाल) का चयन किया गया है।
अनेको सामाजिक प्रकल्पों में मुझे आपका सानिध्य एवं सहयोग मिला है एक ऐसा एक अनूठा व्यक्तित्व और उसी की तरह के कृतित्व।
यारो के यार और मिलनसारिता के साथ विनोदी स्वभाव में अवल्ल। धर्म व कर्म में स्वंय के परिश्रम का ईश्वर ने खूब परिणाम दिया है। माइनिंग, टोल, पेट्रोल पंप, पाइप फैक्टरी के साथ अनेको मशीनरी व इंडस्ट्रीज में आप व आपका परिवार पूर्णतयः समर्पित है।

कृषि में खुद के प्रयोग से असँख्य लोगो ने न केवल रोजगार पाया बल्कि आप से प्रेरणा लेकर
जैविक खेती कर रहे है।
लागत कम, उत्पादन अधिक की पहल की लंबी तपस्या से इस क्षेत्र के किसान लाभान्वित हो रहे है।
हर किसान जैविक खेती शुरू करें तो बाजार में मिलने वाली रासायनिक खाद डालने की बजाय वह वर्मी कम्पोस्ट यूनिट में तैयार खाद या गोबर की खाद का उपयोग करेंगे जैसे उदाहरण से आपने साबित किया है। आपके कृषि फार्म हाउस में हज़ारों एकड़ में जैविक खेती हो रही है जिसमे सैंकड़ो फलदार वृक्ष, हज़ारों पौध लहलहा रहे है। अनेको सब्जियां होती है।
जंगल मे मंगल में सोलर, बून्द बून्द व अन्य सिंचाई पध्दतियों यंहा उत्कृष्ट उदाहरण बने हुवे है।
इन्ही गुणों के चलते आप पूर्व कृषि मंत्री शरद पंवार जी के हाथों आप सम्मानित हो चुके है। मानव मित्र सम्मान 2021 से आप सम्मानित है।
इसके साथ ही आप जिला प्रसाशन, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद तथा अनेको कृषि विश्वविद्यालय ने आपको सम्मानित किया है।
गांव की स्कूल की काया पलट के लिए जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान 2022, वैन विभाग द्वारा वृक्षारोपण के लिए जिला स्तरीय वृक्ष वर्धक सम्मान 2011 मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन 2016 में, कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2011, एग्रीकल्चर एंड रूरल डिपार्टमेन्ट द्वारा 2016 में सम्मान-पत्र, केंद्रीय विद्यालय 3 द्वारा पर्यावरण के लिए अभिन्दन पत्र, जिला प्रशासन द्वारा नाल पुलिस थाना में उत्कृष्ट योगदान के लिए आपको सम्मानित किया जा चुका है।
*मित्रता का वृक्ष, विश्वास के जड से ही फलता फूलता है*
नाल व शरह नत्थानियान् गोचर भूमि में हज़ारों वृक्ष लगाने में आप संचालक की भूमिका रहे है। ये अभियान लंबे समय तक हज़ारों लोगों ने चलाया।

अनेको सामाजिक संस्थानों का आप प्रतिनिधित्व करते है। मातृभूमि व अपनो से स्नेह की आप मिशाल है
क्षेत्र में रोजगार कैसे बढ़े एवं हरित क्षेत्र कैसे बने उसके लिए निरन्तर प्रयासरत है।
कुशल प्रबन्धक, यारो के यार ,सदैव हँसमुख प्रिय श्री मोहन सिंह नाल को राष्ट्रपति से सम्मनित होना हम सभी के लिए गर्व का विषय होगा। अग्रिम बधाई व ढेरो शुभकामनाएं।
सूरज प्रकाश राव

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे पर रासीसर से पलाना के बीच यातायात पूर्णतया बंद -यातायात व्यवस्था परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य को प्रस्थान करें -बीकानेर पुलिस*

Read More »
error: Content is protected !!
Join Group