Bikaner Live

रानी बाजार मंडल की बैठक हुई संपन्न




हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के बीकानेर की पावन धरा पर आगमन और विशाल जनसभा के आयोजन पर रानी बाजार मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला संगठन प्रभारी श्री दशरथ सिंह जी शेखावत में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए निवेदन किया इसी कड़ी में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार आचार्य ने सभी सदस्यों को दलबल के साथ पहुंचने का संदेश दिया और इसी कड़ी में विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने बताया कि जो भी बीकानेर पूर्व विधानसभा के जितने भी वार्ड हैं और इन वार्डो में सबसे ज्यादा संख्या में महिला पहुंचेगी और जिस वार्ड से सबसे ज्यादा महिला सभा में पहुंचेगी उस वार्ड को सबसे ज्यादा कोटा दिया जाएगा जिससे कि महिलाओं में प्रोत्साहन बढ़े।

इस सभा में उप महापौर राजेंद्र पवार , जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मुमताज अली भाटी, कर्नल हेम सिंह जी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण जैन, आशिक शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई,  मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन, राजेश पंडित, मंडल महामंत्री अरुण सोलंकी, जसवंत सिंह, जिला मंत्री मनीष सोनी, पाषर्द जमान लाल गजरा, पुनीत शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, सुमन जैन, प्रीती महेश्वरी,  दिनेश भटनागर,घेवर चंद पवार, सुरेश छींपा, ओमप्रकाश खत्री, सरस्वती बिश्नोई और मंडल के सभी बूथ के बूथ अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य मंडल कार्यकारिणी में मोर्चा के सभी सदस्य और सभी पदाधिकारी और सदस्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!