Bikaner Live

राजस्थान पेंशनर समाज शाखा सुजानगढ़ द्वारा आंखो का निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित…

✍️ (बजरंग आचार्य )-
चूरूराजस्थान पेंशनर समाज शाखा सुजानगढ़ द्वारा आंखो का निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित हुआ। जिसमें
नेत्र जागरूकता शिविर डॉ. महेंद्र चौहान की टीम के द्वारा मंगलवार को राजकीय पीसीबी स्कूल सुजानगढ़ में आयोजित किया गया। मनसा ए एसजी आई हॉस्पिटल सीकर के डॉ. अमित शर्मा एवं पवन कुमार सोनी,धर्मपाल चिकित्सा टीम के द्वारा 98 रोगियों की नेत्र की जांच की एवं परामर्श दिया गया।
दवाई एवं जांच सभी निःशुल्क जांच की गई। जिनमें 30 रोगियों कों ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। जिनमें 10 रोगियों को ऑपरेशन करने हेतु अपने साथ हॉस्पिटल सीकर ले गए। पेंशनर समाज शाखा सुजानगढ़ के अध्यक्ष रेखा राम मेहरड़ा, सूरज राम डाबरिया मंत्री,विद्याधर पारीक वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मन्ना लाल भींचर कोषाध्यक्ष,बजरंग लाल नाई, सोहनलाल गुर्जर ओंकारा राम ,मूल चंद माली,अर्जुन राम मेघवाल, दीपा राम मास्टर कन्हैया लाल सोनी,नथु राम मेहरड़ा,हरि सिंह जानू, भंवर लाल वीर का भी योगदान रहा । पीसीबी स्कूल सुजानगढ़ के रणवीर सिंह महरिया प्रिंसिपल एवं रामेश्वर लाल खीचड़,सुख चेन सिंह, विपीन प्रजापत, अब्दुल सतार अध्यापक, इत्यादि ने कैंप में भागीदारी निभाई।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!