Bikaner Live

मुख्यमंत्री मंगलवार को आएंगे बीकानेर….


बीकानेर, 28 मार्च। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार प्रातः 9 बजे जयपुर से हवाई मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 9.40 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 9.45 बजे नाल एयरपोर्ट से प्रस्थान कर प्रातः10 बजे बीकानेर आएंगे तथा राजकीय डूंगर महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे यहां से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 2.20 बजे हवाई मार्ग द्वारा जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!