Bikaner Live

विश्व हास्य दिवस पर नागरी भंडार में हुआ हास्य कविता-पाठ


_____☆_______☆______

*” नयी-नयी स्कूटी थी पीछे बैठी ब्यूटी थी” सुनी कविता छूटे हंसी के फव्वारे ????*
_______☆_________

नवकिरण सृजन मंच के अध्यक्ष डॉ.अजय जोशी की तरफ से बीकानेर के वरिष्ठ कवियों का हास्य व्यंग्य कविता-पाठ कल सुदर्शना कला दीर्घा में रखा गया ।
इसमें आमंत्रित कवियों ने समय अवधि को ध्यान में रखते हुए कविता-पाठ किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ.अभयसिंह टाक ने की तो मुख्य अतिथि रही मनीषा आर्य सोनी । विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार और अद्भुत मंच संचालन किया बाबू लाल छंगाणी ‘बमचकरी’ ने वहीं स्वागत उद्बोधन रहा राजेन्द्र पी.जोशी का आभार व्यक्त किया मदन लाल जांगिड़ ने ।

*कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसे अपनी मधुर आवाज़ दी साहित्य अनुरागी कृष्णा आचार्य ने ।*

*मुख्य अतिथि मनीषा आर्य सोनी ने हास्य गीत ” तुम मां के आंचल जा छिपते करके मुझसे राड़ पिया ” सुनाकर माहौल को खुशमय बना दिया ।*

*डॉ.अभयसिंह टॉक ने आज के दिन की उपादेयता को परिभाषित करते हुए कहा कि फाइनेंशियल वर्ष की समाप्ति पर काम के बोझ तले आदमी त्रस्त हो जाता है अतः स्वयं में नई ऊर्जा भरने हेतु हंसते हुए एक अप्रैल को मूर्ख दिवस मनाता है ।*

*नयी-नयी स्कूटी थी, पीछे बैठी ब्यूटी थी उसके नखरे नाज उठाना जैसे मेरी ड्यूटी थी सुनाकर विशिष्ट अतिथि राजा राम स्वर्णकार ने खूब तालियां बटोरी ।*

*रंगा राजस्थानी राहुल ने “क्यों जरूरी है काव्य गोष्ठी कवियों के लिए ” शीर्षक कविता सुनाई वहीं संजय हर्ष ने भी कविता पाठ किया।*

कार्यक्रम में आनंद की अनुभूति हेतु लेखकों एवं कलमकारों का जमावड़ा लंबे समय तक रहा।
सभी ने जीवन को हास्य से जोड़ें रखने के लिए समय-समय पर ऐसे कविता-पाठ होने चाहिए कि भावना व्यक्त की ।

कार्यक्रम में शंकर सिंह राजपुरोहित, आत्माराम भाटी *कवि बाबू लाल छंगाणी ‘ बमचकरी ‘ ने हास्य-व्यंग्य के मीठे फव्वारे छोड़ें।*

कार्यक्रम में जुगलकिशोर पुरोहित, कैलाश टॉक, नेमचंद गहलोत,डॉ. मोहम्मद फारूक, डॉ.पंकज जोशी, कवि सुरेश सोनी, डॉ.जगदीश बारहठ, कासिम बीकानेरी, इंद्रा व्यास, संजय हर्ष, संजय पुरोहित, चन्द्रशेखर जोशी, एन डी रंगा, बी एल नवीन, शैलेन्द्र सरस्वती, नीलम पारीक, शिवकुमार व्यास ऋषिकुमार अग्रवाल, राजकुमार भाटिया, हरिकिशन व्यास, मधुसूदन सोनी ने कविता-पाठ किया और तालियों की करतल ध्वनि से कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया ।

*Ranga Rajasthani,Rahul*
*___( HD creation )____*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post