
राजस्थान को नेता प्रतिपक्ष मिल गया है. राजेंद्र राठौड़ अब नेता प्रतिपक्ष बन चुके हैं. जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है. राठौड़ के नाम को लेकर पहले भी चर्चा थी. वहीं सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.
जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी और विधायक दल की बैठक में राजेंद्र राठौड़ के नाम पर मुहर लगाई गई है. राजेंद्र राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष बनते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. सोशल मीडिया पर राजेंद्र राठौड़ का नाम ट्रेंड करने लगा है. वहीं सतीश पूनिया को भी जिम्मेदारी देते हुए उपनेता प्रतिपक्ष चुना गया है.













