Bikaner Live

बीकानेर प्रेस क्लब समिति के चुनाव सौहार्दपूर्ण संपन्न… भवानी अध्यक्ष कुशाल सिंह महासचिव और सुमित व्यास कोषाध्यक्ष…

बीकानेर प्रेस क्‍लब समिति के चुनाव आज दिनांक 02 अप्रैल वार रविवार को बीकानेर के सूचना केन्‍द्र में संपन्‍न हुए। बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव में अध्‍यक्ष पद पर भवानी जोशी, महासचिव पद पर कुशाल सिंह मेडतिया व कोषाध्‍यक्ष पद पर सुमित व्‍यास चुने गए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट अविनाश चंद्र व्‍यास ने बताया कि अध्‍यक्ष पद के लिए भवानी जोशी और नीरज जोशी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। भवानी जोशी को 77 वोट मिले, जबकि नीरज जोशी को 52 वोट मिले।

महासचिव पद कुशाल सिंह मेडतिया को 71 वोट मिले वही धीरज जोशी को 50 तथा अलंकार गोस्‍वामी को 9 वोट मिले। इसी तरह कोषाध्‍यक्ष पद पर सुमित व्‍यास को 78 वोट तथा नरेश मारू को 55 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया में एडवोकेट मदन गोपाल व्‍यास व सहयोगी शामिल रहे।

बीकानेर प्रेस क्लब समिति कुल सदस्य 139 से 133 वोट पड़े ।
बीकानेर लाइव सभी चुने गए सदस्य को बधाई देता और कामना करता है पत्रकार के हित में सभी सदस्य साथ खड़े रहे ।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!