Bikaner Live

बीकानेर में पीएम मोदी के दौरे की खबर को लेकर हलचल हुई तेज, हो सकती है बड़ी सभा..
फाइल इमेज

बीकानेर। देश को एकता के सूत्र में पिराने तथा आवागमन व देश की सुरक्षा के मध्यनजर बीकानेर सहित पूरे देश में भारतमाला नाम से प्रोजेक्ट चल रहा है। इस प्रोजेेक्ट के चलते देश की सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने के उद्देश्य से भारतमाला सड़क बनाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतमाला सड़क का उद्घाटन कर सकते है। इसको लेकर हलचल तेज हो गई है।

हाल फिलहाल अधिकारिक तौर पर पीएम मोदी का दौरा तय नहीं हुआ है। छत्तरगढ़ में पीएम मोदी की बड़ी सभा हो सकती है। इसको लेकर स्थान चिह्नित को लेकर भी पिछले दिनों हलचल बढ़ी थी। प्रशासन को भी पीएम मोदी के बीकानेर दौरे के संकेत मिले है। जिसके चलते प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

बताया जा रहा है कि इसी माह पीएम मोदी का बीकानेर दौरा हो सकता है। इसी के साथ पीएम मोदी द्वारा जामनगर लुधियाना ग्रीन कोरिडोर के लोकार्पण करने के भी समाचार मिले है

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!