Bikaner Live

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न…
सर्वसम्मति से सुशील पंचारिया बीकानेर शहर तथा ओमप्रकाश राजेरां बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष



राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न…
सर्वसम्मति से सुशील पंचारिया बीकानेर शहर तथा ओमप्रकाश राजेरां बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित…

07 अप्रैल बीकानेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के 31 मार्च तक चले सदस्यता अभियान के उपरांत पहले खंड, तहसील के चुनाव करवाये गये। खंड तहसील से निर्वाचित मनोनीत जिला प्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 06 अप्रैल को करमीसर रोड़ स्थित गौतम आश्रम में बीकानेर शहर एवं देहात जिलाध्यक्ष के चुनाव करवाये गये।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रान्तीय मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा नियुक्त बीकानेर शहर चुनाव अधिकारी सोहनलाल उपाध्याय एवं बीकानेर देहात चुनाव अधिकारी उमाचरण सुरोलिया ने बताया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रान्तीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बीकानेर जिले के चुनाव करवाये गये जिसमें सर्व सम्मति से बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पंचारिया तथा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इनके साथ ही बीकानेर शहर से प्रान्तीय प्रतिनिधि के रूप में बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पंचारिया एवं जिला महामंत्री देवदत्त शर्मा पदेन तथा मगण लाल पाणेचा, देवेन्द्र कुमार सारस्वत, किशन लाल पांडे, सोहनलाल उपाध्याय ठाकर, एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा तथा चतर सिंह राजपुरोहित मनोनीत किये गये। वहीं बीकानेर देहात से प्रान्तीय प्रतिनिधि के रूप में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां एवं जिला महामंत्री राजेन्द्र शर्मा सोढ़वाली पदेन तथा विश्वनाथ शर्मा, उमाचरण सुरोलिया, काशीराम शर्मा खाजुवाला, योगेन्द्र दाधीच बीकानेर, दिनेश कुमार जस्सू नोखा एवं लक्ष्मीनारायण उपाध्याय मनोनीत किये गये। सभी प्रान्तीय प्रतिनिधि आगामी 16 अप्रैल रविवार को सरदारशहर चुरु में होने वाले प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगें तथा 17 अप्रैल सोमवार को होने वाले राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष के चुनाव में अपना मतदान कर सकेंगें।
धर्मनगर द्वार के पास स्थित एक्सीलेंट एकेडमी में बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार पंचारिया को बीकानेर जिला चुनाव अधिकारी सोहनलाल उपाध्याय तथा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां को बीकानेर देहात चुनाव अधिकारी उमाचरण सुरोलिया द्वारा निर्वाचन पत्र सौंपा। नव निर्वाचित दोनों जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।अभिनंदन समारोह में प्रांत प्रतिनिधि एडवोकेट जगदीश शर्मा, सोहनलाल उपाध्याय, श्रवन पालीवाल, किशन लाल पांडे, नित्यानंद पारीक, उमाचरण सुरोलिया, भवानी शंकर रंगा, दिनेश जोशी, विजय ऐरी, अतुल शर्मा, धीरज पंचारिया, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, घनश्याम व्यास, राजीव पंचारिया एवं अन्य समाज के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!