Bikaner Live

ओवरब्रिज से सरियों से भरा ट्रेक्टर डिवाइडर पर चढा बड़ा हादसा टला

तेज दौड़ते हैं ट्रेक्टर ट्रॉली बीकानेर में ट्रेक्टर ट्रॉली बहुत तेज गति से दौड़ते हैं। न सिर्फ नेशनल हाइवे पर बल्कि शहर के अंदरुनी क्षेत्र में भी ये ट्रेक्टर तेज गति से दौड़ते हैं। कई बार इन ट्रेक्टरों से सड़क हादसे होते हैं। अवैध रूप से भी कई ट्रेक्टर बीकानेर में दौड़ रहे हैं।

बीकानेर। शहर के गजनेर रोड स्थित ओवरब्रिज पर उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब सरियों से भरा ट्रेक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो ट्रेक्टर ओवर से करीब तीस-चालीस फीट नीचे गिर सकता था। ब्रिज के नीचे भी काफी ट्रेफिक चलता है, अगर ट्रेक्टर नीचे गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। दोपहर करीब तीन बजे एक ट्रेक्टर ट्रॉली पंडित धर्मकांटे से श्रीगंगानगर सर्किल की ओर जा रहा था। ट्रेक्टर इतनी तेज गति से असंतुलित हो गया। ट्रेक्टर ट्रॉली एम एस कॉलेज के पास वाले ब्रिज की सड़क के किनारे बनी चौकी पर चढ़ते हुए दीवार से जा टकराया। आरसीसी से बनी इस दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। इस बीच ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रेक्टर रुक गया। अगर थोड़ी भी गलती होती तो ट्रेक्टर नीचे गिर सकता था। ट्रेक्टर किसका था और कहां जा रहा था? इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुआ। ट्रेक्टर यहां करीब एक घंटे तक खड़ा रहा लेकिन ट्रेफिक पुलिस की ओर से कोई नहीं आया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post