Bikaner Live

राजस्थान में रहेगी कल ज्योतिबा फुले जयंती की छुट्टी,पेपर होगा 13 तारीख को

प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर 11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश ही दिया जा रहा था।

सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पत्र लिखकर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी।

प्रसिद्ध समाज सुधारक ज्योतिबा फुले ने देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को मजबूत बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने, बालिकाओं और दलितों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया।उन्होंने किसानों और मजदूरों के हकों के लिए भी संगठित प्रयास किए

अब राज्य में सार्वजनिक अवकाश की संख्या 30 और ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है।

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राजस्थान सहित कई प्रदेशों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा,बीकानेर।राज्य सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के एच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिए जाने से 11 अप्रैल 2023 को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख में परिवर्तन कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 13 अप्रैल 2023 को होंगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में मुख्य परीक्षा नियंत्रक द्वारा हस्ताक्षरित संशोधन जारी कर दिया है। जारी संशोधन में कहा गया है कि 11 अप्रैल 2023 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिए जाने से 11 अप्रैल 2023 को होने वाली माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं प्रवेशिका परीक्षाएं 13 अप्रैल 2023 को पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे से सुबह 11:45 बजे तक होंगी। इसी तरह पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान ने भी आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में संशोधन करने की तैयारी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक थोड़ी ही देर में इस संबंध में विधिवत संशोधन निकलने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आठवीं की परीक्षा भी अब 11 अप्रैल 2023 के स्थान पर 13 अप्रैल 2023 को होंगी। समय दो बजे से साढ़े चार बजे तक ही रहेगा।


बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कल 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सरकारी पर अवकाश घोषित किया गया है परंतु महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर में सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय परीक्षा द्वारा आदेश जारी कर दिए गए।

Author picture

खबर

http://

Related Post