Bikaner Live

‘एक दिन-एक विभाग जागरूकता कार्यक्रम’ अभिभावकों को पाती लिख स्कूली विद्यार्थी करेंगे मतदान की अपील..


शनिवार को एक साथ सभी स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
बीकानेर, 3 नवंबर। ‘एक दिन-एक विभाग जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत शनिवार को
जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों को ‘मतदान की पाती’ लिखी जाएगी। इसके माध्यम से बच्चे अपने अभिभावकों से 25 नवंबर को मतदान जरूर करने का आह्वान करेंगे।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार ‘नो बैग डे’ के अवसर पर शनिवार को यह कार्यक्रम होगा। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी अपने अभिभावकों के नाम मतदान की पाती लिखेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सभी चिट्ठियों को एकत्रित करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय को जमा करवाई जाएगी। साथ ही स्कूल और ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पाती को सम्मानित किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूलों में रंगोली, नारे, रैली या अन्य किसी गतिविधि के आयोजन के निर्देश दिए। सरकारी और निजी विद्यालयों में भरवाए गए संकल्प पत्रों की समीक्षा की।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!