बीकानेर, 5 अप्रैल। लोकसभा आमचुनाव के जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को श्रम, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग द्वारा युवा संवाद व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।रोजगार विभाग के उप-निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि बीकानेर, कोलायत एवं नोखा स्थित राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के केन्द्रों पर युवाओं से संवाद किया गया। उन्हें अधिक से अधिक मतदान के लिए शपथ दिलाई गई तथा वोटर हेल्प लाईन एप्प के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं की भागीदारी रही। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबन्धक विवेक सुथार द्वारा केन्द्रों पर प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को मतदान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका समझाते हुए अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। श्रम विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार एवं श्रम निरीक्षक नेहा बिश्नोई द्वारा एग्रो इन्डस्ट्री, रानीबाजार, बीकानेर तथा एस.आर.जी. इंसुलेटर प्रा.लि.,उदासर में श्रमिकों को सीविजिल एप्प, हेल्पलाईननम्बर 1950 तथा मतदाता हेल्पलाईन एप्प की जानकारी दी गई।इन औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों से संवाद करके उन्हें शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया जिसमें लगभग 300 श्रमिकों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली गई।
Related Post



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

पांचू क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेता परिसरों का किया औचक निरीक्षण व आनलाईन नमूने किए आहरित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत लाभार्थी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
September 19, 2026
No Comments
Read More »





