Bikaner Live

श्रीडूंगरगढ़ की बेटी श्रुति ने बढ़ाया क्षेत्र का नाम…ग्रैंडमास्टर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ नाम दर्ज…

बीकानेर 17 जून। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बेटी ने ग्रैंडमास्टर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। श्रीडूंगरगढ़ के गुसांईसर बड़ा गांव के राहुल सारस्वा पुत्र स्व. चुन्नीलाल सारस्वा की सुपुत्री श्रुति सारस्वा ने पूरे बीकानेर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्रुति सारस्वा अपने माता पिता के साथ आसाम के कोकड़ाझाड़ में निवास करती हैं। श्रुति को फोटोग्राफी का बेहद शौक है और वह अलग अलग प्रोटोटाइप में फोटोशूट करती रहती है। श्रुति ने अपने एप्पल आईफोन-15 मोबाइल फोन से केवल 5 मिनट में अलग अलग पौधों के 145 फोटोग्राफ लिये। जिसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से श्रुति को ग्रेंड मास्टर के खिताब से सम्मानित किया गया। श्रुति को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पेन सम्मान स्वरूप दिया गया। श्रुति के दादाजी स्व. श्री चुन्नीलाल सारस्वा आसाम के कोकड़ाझाड़ के प्रमुख व्यवसायी थे। श्रुति को यह प्रेरणा अपने बड़े भाई आर्यन से मिली जो खुद भी इस रिकार्ड को पूर्व में ले चुका है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!