Bikaner Live

शहीद बीरबल सिंह जीनगर के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम 30 को

बीकानेर, 26 जून। शहीद बीरबल सिंह जीनगर के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर 30 जून को नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सायं 6 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय जीनगर समाजसेवक संघ के संघ प्रमुख गोमाराम जीनगर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीद बीरबल सिंह जीनगर के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अन्नाराम शर्मा होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी श्री किशन लाल खत्री करेंगे।
इसके लिए बुधवार को संघ की बैठक हुई जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने, कार्यक्रम संचालन, मंच सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!