Bikaner Live

भारतीय नववर्ष समारोह समिति के कार्यालय में बुधवार को सर्व कामगार सेवा संघ के निर्माण श्रमिकों की बैठक

17 मार्च, बीकानेर। सर्व कामगार सेवा संघ, बीकानेर की नवसंवत्सर को लेकर निर्माण श्रमिकों की भव्य बैठक गोकुल सर्किल स्थित भारतीय नववर्ष समारोह समिति के कार्यालय में आयोजित होगी।
यूनीयन के प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा 19 मार्च को धर्मयात्रा व महाआरती के विशालकय आयोजन को लेकर निर्माण श्रमिकों  हिन्दू नववर्ष के कार्यक्रम में बढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
यूनीयन के प्रदेशाध्यक्ष व समिति के महामंत्री भंवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,संघ संचालक टेकचंद बरड़िया, समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा,सह संयोजक उमेश व्यास के आतिथ्य में  बैठक आयोजन होगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने यूनीयन के निर्माण श्रमिक सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचकर अपनी भागीदारी निभाये।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!