Bikaner Live

भारत विकास परिषद नगर इकाई ने मनाया 62 वां स्थापना दिवस ।

10 जुलाई 2024 बीकानेर

भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉक्टर सूरज प्रकाशजी की जयंती से लेकर आज भारत विकास परिषद के 62 वें स्थापना दिवस तक आयोजित सेवा एवं पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत आज भारत विकास परिषद नगर इकाई शाखा द्वारा स्थानीय अपना घर आश्रम वृंदावन एंक्लेव में निराश्रित प्रभु जनों को सांयकाल का भोजन करवा कर मनाया गया ।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष श्री हरिकिशन मोदी ने बताया की प्रभु सेवा ही हमारे संस्थापक और स्थापना दिन को सार्थकता प्रदान करती है, इस अवसर पर परिषद के डॉक्टर वेद प्रकाश गोयल, राजेंद्र गर्ग, प्रदीप सिंह चौहान ,राजीव शर्मा, अनिल टुटेजा, महेंद्र वर्मा ,दिलीप राय ,उज्जवल गोस्वामी नरेंद्र कुमावत ,आर एस कटियार सुमेर सिंह राजपुरोत, मंजू गोयल ,मालती मोदी ,इंदिरा मिश्रा एवं शांत प्रभा कटिहार ने उपस्थित रहकर प्रभु जन को अपने कर कमलों से भोजन करवा कर आज के इस दिवस को सार्थक का प्रदान की ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!