Bikaner Live

जनसंख्या विस्फोट राष्ट्र के विकास में बाधक है- गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति . ….

बीकानेर जनसंख्या नियत्रंण नीति के अभाव में जनसंख्या विस्फोट राष्ट्र के विकास में बाधक है, यह बात गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने आज विश्व जनसंख्या दिवस पर गोष्ठी में प्रस्ताव पारित कर कही।

सँस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नीति के अभाव में राष्ट्रीय संतुलन गड़बड़ा रहा है और एक वर्ग विशेष की जनसंख्या में बढ़ोतरी के कारण राष्ट्र के 22 जिलों में डेमोग्राफी बदलना चिन्ता का विषय है।

महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र भाटी, सहप्रदेश मंत्री मालचंद पारीक, सुरेन्द्र पींपलवा, गोरधन सोनी, नगरमंत्री सुरेश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सामाजिक शान्ति, संतुलन एवं विकास हेतु जनसंख्या नियत्रंण की नीति शीघ्रताशीघ्र बनाना जरूरी है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!